फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   t-20 cricket match in series australiya, one bookie arrest in jaipur

मैच आस्ट्रेलिया में और असली खेल यहां ढाणी में, एक गिरफ्तार

Mon, 08 Jan 2018 06:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 08 Jan 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
t-20 cricket match in series australiya, one bookie arrest in jaipur
- फोटो : demo
आस्ट्रेलिया में चल रही टी-20 क्रिकेट सीरीज पर सट्टे का खेल उजागर हुआ है। यहां एक ढाणी में चोरी छिपे चल रहे सट्टे के खेल पर छापा मारकर पुलिस ने शातिर सटोरिए को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन



डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लक्ष्मीनारायण मीणा उम्र 29 साल है। वह जयपुर के गुटकाराम मीणा की ढाणी, तन नांगल पुरोहितान, हरमाड़ा का रहने वाला है। उसके कब्जे से 9 मोबाइल फोन, करोड़ों रुपए के हिसाब-किताब का रजिस्टर मिला है। इसके अलावा करीब 32 सौ रुपए नकद मिले है।  
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि आस्ट्रेलिया में चल रहे घरेलू टी 20 सीरीज में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। तब हरमाड़ा थानान्तर्गत दौलतपुरा चौकी प्रभारी सबइंस्पेक्टर हवासिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां एक मकान में आरोपी लक्ष्मीनारायण क्रिकेट सट्टा लगाते हुए मिला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सट्टे का हिसाब किताब व मोबाइल फोन जब्त कर लिए। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed