{"_id":"5963504d4f1c1b86148b4735","slug":"suicide-in-the-court-premises-before-the-verdict","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फैसले से पहले ही कोर्ट परिसर में दी जान, रीडर को थमाया सुसाइड नोट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैसले से पहले ही कोर्ट परिसर में दी जान, रीडर को थमाया सुसाइड नोट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
मुकदमे में फैसला आने से पहले ही एक व्यक्ति ने आज अलवर के कोर्ट परिसर में विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने खुदकशी से पहले रीडर को सुसाइड नोट भी दिया था।
सुसाइड करने वाला जयकांत बिहार के नालंदा का रहने वाला था। वर्तमान वह अलवर में रहता था। वह आपराधिक मामले में फंसा हुआ था और उसका आज फैसला होने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार उसने एससी एसटी कोर्ट के बाहर कोर्ट रीडर को एक कागज दिया और उसके बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया।
उसकी तबीयत बिगड़ते देख कोर्ट परिसर में हड़कम्प मच गया और लोग जमा हो गए। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos
सुसाइड नोट में लिखा, इसलिए लगा रहा हूं मौत को गले क्योंकि...
Demo Pic
- फोटो : google
कोतवाली थाना पुलिस सूचना मिलने पर कोर्ट पहुंची और सुसाइड नोट जब्त कर मामले की पड़ताल शुरु कर दी। पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि जयकांत के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके यहां आने पर पोस्टमार्टम करवाकर शव सुपुर्द कर दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि कोर्ट रीडर को दिए कागज में उसने लिखा है कि आज मेरा कोर्ट का फैसला आने वाला है। लगातार पेशियों पर चक्कर काटते-काटते वह मानसिक और शारीरिक तौर प्रताड़ित हो रहा है। जिसके कारण वह आत्महत्या कर रहा है।