{"_id":"58e62e074f1c1b82575b5422","slug":"suicide-in-jk-loan-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेके लोन अस्पताल में फंदे पर लटका कर्मचारी, प्रदेश में दूसरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेके लोन अस्पताल में फंदे पर लटका कर्मचारी, प्रदेश में दूसरा मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित जेके लोन अस्पताल परिसर में कर्मचारी के फंदा लगाने का मामला सामने आया है। कोटा के बाद सरकारी परिसर में हुई ये दूसरी घटना है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर जेके लोन अस्पताल परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में त्रिलोक नाम के वार्ड ब्वॉय ने फंदा लगा लिया। इस पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतार और मुर्दाघर में पहुंचाया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस बारे में पुलिस जांच में जुटी है। मृतक अस्पताल की लॉन्ड्री में काम करता था। आत्महत्या की खबर से अस्पताल में कार्यरत अन्य कर्मचारियों में भी हड़कम्प मच गया। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही कोटा में भी पीडब्ल्यूडी कर्मचारी ने आॅफिस में ही फंदा लगा लिया था। हालांकि, सुसाइड नोट में उसने इसका कारण बीमारी से परेशानी बताया था।