फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Such dirt on clothes that disappeared millions of rupees in alwar

बोला, साहब आपके कपड़ों पर गंदगी लगी है और फिर लाखों गायब

Thu, 02 Nov 2017 07:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 02 Nov 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
Such dirt on clothes that disappeared millions of rupees in alwar
पीड़ित - फोटो : Amar Ujala
बैंक में मौजूद एक युवक के कपड़ों पर ऐसी गंदगी लगी कि हटाने के चक्कर में ज्योंही ध्यान हटा तभी चंद पलों में लाखों रुपए गायब हो गए। इस घटना से युवक भी सन्न रह गया।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अलवर जिले से जुड़ा है। यहां मालाखेड़ा में नटनी का बारा रोड पर स्थित रिलायंस कंपनी के पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन अजय सिंह दोपहर को मालाखेड़ा SBI बैंक में रुपए जमा करवाने गया था। तब बैंक में ना कैशियर मौजूद था और ना ब्रांच मैनेजर। इस पर अजय सिंह अंदर ही बैठ गया।
विज्ञापन


इसी बीच किसी व्यक्ति ने अजय सिंह से बातचीत करते हुए उसके कपड़ों पर गंदगी लगी होने की जानकारी दी। इस पर अजय सिंह ने पांच लाख रुपयों से भरा बैग बैंक परिसर में रखी स्टूल पर रख दिया। फिर अंदर जाकर पानी से गंदगी साफ करने लगा। वह लौटकर आया तब रुपयों से भरा बैग गायब मिला। तब उसने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर बैंक सिक्योरिटी से जुड़े अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed