{"_id":"59fb1f074f1c1bec538bab65","slug":"such-dirt-on-clothes-that-disappeared-millions-of-rupees-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोला, साहब आपके कपड़ों पर गंदगी लगी है और फिर लाखों गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोला, साहब आपके कपड़ों पर गंदगी लगी है और फिर लाखों गायब
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 02 Nov 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में मौजूद एक युवक के कपड़ों पर ऐसी गंदगी लगी कि हटाने के चक्कर में ज्योंही ध्यान हटा तभी चंद पलों में लाखों रुपए गायब हो गए। इस घटना से युवक भी सन्न रह गया।
मामला राजस्थान के अलवर जिले से जुड़ा है। यहां मालाखेड़ा में नटनी का बारा रोड पर स्थित रिलायंस कंपनी के पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन अजय सिंह दोपहर को मालाखेड़ा SBI बैंक में रुपए जमा करवाने गया था। तब बैंक में ना कैशियर मौजूद था और ना ब्रांच मैनेजर। इस पर अजय सिंह अंदर ही बैठ गया।
इसी बीच किसी व्यक्ति ने अजय सिंह से बातचीत करते हुए उसके कपड़ों पर गंदगी लगी होने की जानकारी दी। इस पर अजय सिंह ने पांच लाख रुपयों से भरा बैग बैंक परिसर में रखी स्टूल पर रख दिया। फिर अंदर जाकर पानी से गंदगी साफ करने लगा। वह लौटकर आया तब रुपयों से भरा बैग गायब मिला। तब उसने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर बैंक सिक्योरिटी से जुड़े अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।