{"_id":"59cba9bb4f1c1ba0538b4abd","slug":"such-a-blast-in-the-bike-that-the-young-man-was-broken-into-pieces","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर चलती बाइक में ऐसा विस्फोट कि चिथड़ों में बंट गया जिंदा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर चलती बाइक में ऐसा विस्फोट कि चिथड़ों में बंट गया जिंदा युवक
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 27 Sep 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
बाइक भी धमाके से नष्ट हो गई
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर चल रही एक मोटरसाइकिल में अचानक तेज विस्फोट के साथ आग लग गई। पलक झपकते ही बाइक चला रहे युवक का शरीर कई हिस्सों में बंट गया और चिथड़े काफी दूर तक बिखर गए।
यह मामला है राजस्थान में नागौर जिले के पादुकलां गांव का। जानकारी के अनुसार पादुकलां के नेशनल हाइवे 89 पर आज सुबह करीब 11 बजे एक युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी बाइक में अचानक धमाका हो गया। इससे बाइक के पार्टस और बाइक सवार युवक का शरीर कई हिस्सों में बंट गया और चिथड़े काफी दूर तक बिखर गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके की गूंज करीब आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे राहगीर भी सन्न रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी। धमाके का शिकार बने बाइक चालक का चेहरा व धड़ और शरीर के अन्य हिस्से करीब आधा किलोमीटर के एरिया में बिखरे मिले। घटना का पता चलते ही पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका।

बाइक के फ्यूल टैंक में आग लगी या फिर...
चिथड़ों में बंट गया जिंदा युवक
- फोटो : amar ujala
बाइक भी धमाके से नष्ट हो गई। घटना की जानकारी होने पर एसपी पारिस देखमुख मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में नंबर प्लेट से बाइक जोधपुर की होना सामने आया है।
यह नंबर प्लेट आरजे 19 एसडी 8810 जोधपुर में गगाना धोलानाडा की बताया जा रही है। नंबर प्लेट के अनुसार बाइक मालिक सद्दाम शाह या सलीम शाह होने की बात सामने आई है। जिसकी पुष्टि करने में पुलिस जुटी हुई थी।
वहीं, बाइक में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है। अंदेशा है कि बाइक के फ्यूल टैंक में आग लगी या फिर बाइक पर कोई विस्फोटक ले जाया जा रहा था। इस पड़ताल में पुलिस जुट गई है।