फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Student groups of two hostels clash, pandemonium rumors

दो हॉस्टल के छात्र गुटों झगड़ा, पथराव से अफरा-तफरी

Wed, 27 Sep 2017 04:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 27 Sep 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
Student groups of two hostels clash, pandemonium rumors
मौके पर पुलिस बल - फोटो : Amar Ujala
आपसी कहासुनी के बाद दो अलग-अलग हॉस्टल में रहने वाले छात्र गुटों में आज जमकर पथराव हुआ। इससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ दुकानदारों ने दुकानों के शटर भी गिरा दिए।
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान के अलवर जिले का। जहां अरावली विहार थाना इलाके में राजपूत और यादव समाज के छात्रावास है। इन दोनों छात्रावासों में रहने वाले युवकों की आपस में किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस विवाद ने तूल पकड़ लिया। इससे दोनों छात्रावासों में रहने वाले छात्र गुट घोड़ा और  फिर चौराहे पर आमने-सामने हो गए।इस दौरान  एक-दूसरे पर पथराव शुरु कर दिया।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट तक चले पथराव से आसपास मौजूद राहगीरों, दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। वे बचने के लिए भागने लगे। सूचना मिलने पर सीओ ग्रामीण सांवरमल नागौरा समेत सर्किल के थानाप्रभारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शांति कायम करवाई और कुछ उत्पाती छात्रों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed