फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Student beaten by school teacher in alwar rajasthan

टीचर के बारे में फैली यह बात, बच्चों पर यूं निकाला गुस्सा

Fri, 16 Feb 2018 04:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 16 Feb 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
Student beaten by school teacher in alwar rajasthan
देवेश - फोटो : amar ujala

सरकार भले ही स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हो, लेकिन कुछ टीचर इस बात से कोई इत्तेफाक नहीं रखते। ताजा मामले में एक टीचर ने बच्चे की ऐसी पिटाई की कि मासूम का हाथ टूट गया।

विज्ञापन


घटना राजस्थान के अलवर की है। यहां बानसूर में स्थित सरस्वती मॉडर्न स्कूल में एक सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे से शिक्षक ने मारपीट की। मारपीट में बच्चे का हाथ फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद परिजनों ने बानसूर थाने में मामला दर्ज कराया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जानकारी के अनुसार, गूंता शाहपुर गांव का रहने वाला देवेश बानसूर के सरस्वती मॉडर्न स्कूल की कक्षा 7 में पढ़ता है। यहां टीचर को बच्चे पर इतना गुस्सा आया कि उसने ब्लैक बोर्ड साफ करने वाले डस्टर से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान देवेश के हाथ में लगने से हाथ फ्रैक्चर हो गया।

विज्ञापन

अफवाह का गुस्सा बच्चों पर उतारा

Student beaten by school teacher in alwar rajasthan
दिव्यम के पैरों पर चोट के निशान(गोले में) - फोटो : amar ujala

दूसरा मामला बहरोड़ क्षेत्र के गांव दुघेड़ा स्थित राठ इंटरनेशनल स्कूल का है। यहां छोटी सी बात को लेकर कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले दिव्यम की टीचर द्वारा बेरहमी से पिटाई की गई।

दरअसल स्कूल में पढ़ाने वाले अंग्रेजी के टीचर विक्रम सिंह के खिलाफ स्कूल में अफवाह फैल गई कि वह एक शादी समारोह में गए, जहां कुछ लोगों ने उनकी पिटाई की थी। इस बात से खफा हुए विक्रम सिंह ने बच्चों से पूछताछ की और तीन बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से सहमा हुआ एक बच्चा दिव्यम अग्रवाल अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

जिस पर परिजनों ने स्कूल के निदेशक बलवान यादव से संपर्क किया। जिन्होंने आज मामले की जानकारी लेकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed