{"_id":"5925a2594f1c1ba7165362e6","slug":"stole-the-first-power-bike-then-robbed-the-dairy-collection-agent-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पावर बाइक चुराई, फिर डेयरी कलेक्शन एजेंट को लूटा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले पावर बाइक चुराई, फिर डेयरी कलेक्शन एजेंट को लूटा, दो गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 24 May 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुरा के इंदिरा गांधी नगर में सरस डेयरी के कलेक्शन एजेंट चाकसू निवासी कैलाश गुर्जर पर हमला कर करीब साढ़े चार लाख रुपए लूटने वाले बदमाशों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नरेन्द्र सिंह उर्फ राजा उम्र 21 साल नागौर जिले में गांव टकीपुरा, डेगाना का रहने वाला है। यहां राजीव गांधी नगर, खातीपुरा जयपुर में रहता है। जबकि, दूसरा आरोपी नवीन कुमार चौधरी उम्र 19 साल निवासी ग्राम बरालू पुलिस थाना लोहारु जिला भिवानी हरियाणा का है।
पुलिस पड़ताल में सामने आया कि लूट में प्रयुक्त बाइक राजीव गांधी नगर ईलाके में रहने वाले राजा उर्फ नरेन्द्र के पास देखी गई है तथा उसके साथ नवीन चौधरी व एक अन्य युवक को भी देखा गया है। तब आरोपी राजा उर्फ नरेन्द्र के अपनी कार से डेगाना नागौर की तरफ जाने का पता चला। इस पर पुलिस टीम ने राजा उर्फ नरेंद्र को गांव बोरावड़, मकराना से धरदबोचा। पूछताछ में नरेंद्र ने साथी नवीन चौधरी व साथी बाल अपचारी के साथ वारदात करना बताया। तब उन्हें भी पकड़ लिया।
विज्ञापन
वारदात के दिन आरोपी राजा उर्फ नरेन्द्र ने इंदिरा गांधी नगर, जगतपुरा स्थित सरस डेयरी बूथ पर कलेक्शन एजेंट कैलाश गुर्जर को एक व्यक्ति को बूथ से रुपये कलेक्शन करते देखा था। तब उसने लगातार दो-तीन दिन तक पीड़ित की रैकी की। तब आरोपी द्वारा झालाना डूंगरी क्षेत्र के पास डेयरी बूथ कलेक्शन एजेन्ट से हुई लूट की वारदात की खबर अखबार में पढ़कर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।
इसके बाद 22 मई को तीनों चुराई हुई पावर बाईक लेकर सीबीआई फाटक के पास खड़े हो गये। करीब 11.15 बजे सरस बूथों से रुपए कलेक्शन कर तिरुपति नगर जगतपुरा जयपुर के पास अंतिम बूथ से कलेक्शन कर सूनसान जगह पर आया तब आरोपियों ने उसका पीछाकर सरिये से सिर पर वार कर नोटों से भरा बैग छीनकर भाग गये। आरोपी राजा उर्फ नरेन्द्र व उसके साथियों द्वारा मालवीयनगर, जवाहरसर्किल, सांगानेर, प्रतापनगर क्षेत्र से करीब 4 दर्जन पावर बाईक चोरी करना स्वीकार किया है। उनसे पूछताछ जारी है।