{"_id":"59ec81284f1c1bd1538b87e6","slug":"special-on-martyrs-day-know-why-celebrated-police-martyr-s-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस शहीद दिवस पर पुलिसकर्मियों की शहादत को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस शहीद दिवस पर पुलिसकर्मियों की शहादत को किया नमन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 22 Oct 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि
- फोटो : Vishnu Sharma
पुलिस शहीद दिवस के मौके पर जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धाजंलि दी गई।
इस मौके पर आयोजित समारोह में पुलिस महानिदेशक अजीत सिंह ने कहा कि देश सेवा के लिए त्याग एवं बलिदान की मिसाल कायम करने वाले उन जांबाज सिपाहियों से प्रेरणा लें, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए देश सेवा के लिये अपनी शहादत दी हैं।
राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस शहीद दिवस समारोह में डीजीपी अजीत सिंह ने कहा कि हमारी ओर से देश के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश सेवा की प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि इन वीरों का बलिदान भारतीय पुलिस के कार्यो की उच्चतम परम्पराओं का प्रतीक है तथा कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम आदर्श प्रस्तुत करता है।
इस अवसर पर डीजीपी सिंह ने देश के सभी प्रान्तों, केन्द्र शासित प्रदेशों व अर्द्ध सैन्य बलों के 1 सितम्बर, 2016 से 31 अगस्त, 2017 तक के विभिन्न संवर्ग के सभी शहीद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदनाम व उनके नाम का वाचन कर उन्हें सम्मान दिया।

Trending Videos
10 जवानों के बलिदान की याद में है पुलिस शहीद दिवस
शहीद दिवस परेड
- फोटो : Vishnu Sharma
डीजीपी सिंह ने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को सीआरपीएफ के पुलिस अधिकारी करम सिंह के नेतृृत्व में 20 जवानों की पुलिस टोली पर हाॅट स्प्रिंग्स, लद्दाख में 16,000 फीट की ऊंचाई पर गश्त कर रही थी। इस दौरान चीन की सेना ने घात लगाकर उन पर हमला कर दिया। इस आक्रमण में 10 जवान वीर गति को प्राप्त हुए।
इन वीरों के बलिदान को स्मरण करने व उनसे प्रेरणा ग्रहण करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिस के शूरवीरों की स्मृति में देश में पुलिस शहीद दिवस मनाया जाता है। देश में 1 सितंबर 2016 से 31 अगस्त 2017 तक कुल 379 वीरों ने देश के लिये अपनी शहादत दी है।
साथ ही, उन्होंने बताया कि राजस्थान के वर्ष 2011 से 2017 तक कुल 12 पुलिस के अधिकारियों व जवानों ने वीरगति पाई है। इस साल अलवर जिले में पुलिस कांस्टेबल लालाराम ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया था।