{"_id":"591dc20d4f1c1b864bf23ecb","slug":"son-killed-to-her-mother-and-wife-in-jaipur-was-arrest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश से तंग बेटे ने की मां और पत्नी की हत्या, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह क्लेश से तंग बेटे ने की मां और पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 18 May 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी कैलाश वर्मा
- फोटो : Vishnu Sharma
आगरा रोड पर प्रेम नगर पुलिया के पास खंडेलवाल नगर कॉलोनी में सरकारी टीचर ने ही गुरुवार तड़के अपनी बुजुर्ग मां और पत्नी की धारदार वस्तु से वार कर हत्या कर दी। सुबह हुई वारदात के बाद खोह नागोरियान थाना पुलिस ने आरोपी टीचर कैलाश उर्फ विक्की को हिरासत में लेकर दिनभर पूछताछ की।
पूछताछ में कैलाश ने गृह क्लेश से तंग आकर अपनी मां नाथी देवी और पत्नी संतोष की कैंची से हत्या करने की बात का खुलासा किया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कैलाश ने बताया कि उसकी मां ने इच्छा के विरुद्ध शादी करवा दी। वह तानाशाही रवैया अपना कर रखती थी। इससे वह मां व पत्नी के रवैये से परेशान हो गया था। पहले उसने खुदकुशी करने की ठान ली थी। इसके बाद छुट्टियां आने पर उसने गृहक्लेश में मां व पत्नी की हत्या करने की ठान ली।
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कैलाश वर्मा है। वह एक सरकारी स्कूल में टीचर है। इन दिनों छुट्टियां होने से घर ही रह रहा है। बुधवार रात को वह अपने दादा के पास उनकी संभाल रखने के बहाने ग्राउंड फ्लोर स्थित कमरे में सो गया।

Trending Videos
हत्या का ड्रामा करते हुए आस-पड़ौस को दी सूचना
आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
- फोटो : Amar Ujala
सुबह करीब साढ़े 5 बजे कैलाश के पिता बाबूलाल अपने काम पर चले गए। इसके बाद कैलाश अपनी पहली मंजिल पर कमरे में सो रही पत्नी संतोष के पास गया। वहां कैंची से ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कैलाश अपनी मां नाथी देवी के कमरे में पहुंचा और उनकी भी हत्या कर दी। इसके बाद ध्यना भटकाने के लिए उसने अलमारी में रखे गहने किसी और जगह पर रख दिए।
करीब आठ बजे कैलाश ने अज्ञात बदमाशों के द्वारा घर में घुसकर उसकी मां व पत्नी की हत्या करने का मनगढ़ंत ड्रामा करते हुए आसपड़ौस के लोगों को सूचना दी। डबर मर्डर से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप, एसीपी दिनेश शर्मा व पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, थानाप्रभारी राजेश विदयार्थी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने भी जांच पड़ताल की।
जिसमें सामने आया कि वारदात के वक्त मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। कोई और भी रास्ता नहीं था घर में घुसने का। कैलाश के अलावा उसके बुजुर्ग दादा ही घर में थे। वहीं, जिस कमरे में हत्या की गई। इस संदेह पर पुलिस ने कैलाश को ही पकड़ लिया और उसे पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। जहां उसने वारदात करना कबूल कर लिया।