फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   sixty lakhs online cheats from retired army, Nigerian arrested

रिटायर्ड फौजी से 60 लाख की आॅनलाइन ठगी, नाइजीरियन गिरफ्तार

Tue, 11 Jul 2017 07:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 11 Jul 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
sixty lakhs online cheats from retired army, Nigerian arrested
आॅनलाइन ठगी, नाइजीरियाई गिरफ्तार - फोटो : Vishnu Sharma
सेना से रिटायर एक हवलदार से करीब 60 लाख रुपए की आॅनलाइन ठगी करने के आरोप में पुलिस ने शातिर नाइजीरियाई युवक को पूणे से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


भरतपुर एसपी अनिल टांक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी माइकल मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है। वह यहां पिछले लंबे अरसे से महाराष्ट्र के पुणे जिले में उदरी चौक स्थित अमित एस्टोनिया क्लासिक अपार्टमेंट में रह रहा था। 

माइकल के खिलाफ भरतपुर निवासी रिटायर हवलदार निर्भय सिंह ने पिछले साल अटलबंद थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। निर्भय सिंह के अनुसार, अगस्त, 2016 में अज्ञात व्यक्ति ने 60 लाख रुपए झांसा देकर अपने बैंक खाते में जमा करवा लिए। 
विज्ञापन


टांक ने बताया कि अटलबंद थाने के प्रशिक्षु सबइंस्पेक्टर मनीष शर्मा और मथुरा गेट थाने पर पदस्थापित साइबर सेल एक्सपर्ट हैडकांस्टेबल जोगेंद्र सिंह और कांस्टेबल रघुराज की टीम बनाकर जांच की। इस दौरान माइकल के पुणे में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शौक को पूरा करने के लिए आॅनलाइन ठगी

sixty lakhs online cheats from retired army, Nigerian arrested
fraud - फोटो : Demo pic
पुलिस को उम्मीद है कि माइकल से पूछताछ में आॅनलाइन ठगी के और मामले सामने आ सकते है। उसके पास से बरामद दस्तावेज और मोबाइल फोन से कई अहम जानकारियां मिली है।

उसकी शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। तब तक बापर्दा रखा है। प्रारंभिक पूछताछ में माइकल और उसके साथियों के द्वारा भारत में करोड़ों रुपए की आॅनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये लोग लग्जरी लाइफ जीने के लिए के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed