{"_id":"5a0852094f1c1bd9538bc977","slug":"shotters-arrested-by-police-in-kota-this-is-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवाह की हत्या करने आए थे शॉर्प शूटर के ये दो साथी, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गवाह की हत्या करने आए थे शॉर्प शूटर के ये दो साथी, जानिए पूरा मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 12 Nov 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा की अनंतपुरा थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्टल और 8 कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश दिलीप और अक्षय शाॅर्प शूटर नंदू के साथी हैं। दोनों बदमाश पिस्टल लेकर झालावाड़ के एक शख्स की हत्या करने की फिराक में घूम रहे थे।
अनंतपुरा थाना पुलिस की स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शॉर्प शूटर नंदू के दो साथी किसी की हत्या करने आए हैं। इस पर सतर्कता बरतते हुए सीआई अनिल जोशी के नेतृत्व में दिनेश त्यागी, रविन्द्र मलिक, बाबूलाल की टीम गठित की गई। टीम ने दोनों अपराधियों को शहर के सुभाष नगर इलाके से धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक दोनों अपराधी झालावाड़ निवासी श्याम मीणा की हत्या करना चाहते थे। श्याम मीणा चेचट के बहुचर्चित नवनीत हत्याकांड का गवाह है। श्याम मीणा का पिछले कुछ समय से शाॅर्प शूटर नंदू से भी विवाद चल रहा था।