{"_id":"59abbacf4f1c1b736a8b473d","slug":"robbery-of-worth-52-lakh-copper-cable-in-soler-company-godown-in-jodhpur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर कंपनी में डकैती कर लूटी 52 लाख की केबल, गिरफ्त में छह बदमाश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलर कंपनी में डकैती कर लूटी 52 लाख की केबल, गिरफ्त में छह बदमाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में छह बदमाश
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्टेलिंग सोलर कंपनी में डकैती कर लाखों रुपए की तांबे की केबल लूट की वारदात का पर्दाफाश कर पुलिस ने गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्त में लिया है। आरोपियों लूटी गई केबल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।
प्रारंभिक पूछताछ में लूटी गई केबल जलाकर इसमें तांबा निकालकर कबाड़ियों को बेचने की बात स्वीकार की है। यह कार्रवाई राजस्थान में जोधपुर जिले की बाप थाना पुलिस ने की। पुलिस कमिश्नर अशोक राठौर के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी स्वरूपसिंह, किशनाराम विश्नोई, पूनमचंद विश्नोई, सोनाराम, मोहम्मद यासिन व उम्मेदराम है। 5 जुलाई को गिरोह से जुड़े 12-13 बदमाश कुछ गाड़ियों में सवार होकर कंपनी के यार्ड पर पहुंचे। जहां उन्होंने गार्ड को मारपीट कर बंधक बना लिया। इसके बाद हाईक्वालीटी तांबे की केबल के बंडल लूटकर उन्हें गाड़ियों में भरकर भाग निकले।
तांबे की कीमत करीबब 52 लाख रूपए आंकी जा रही थीं। कंपनी की ओर से दर्ज मुकदमे पर बाप थाना पुलिस ने पुलिस ने अनुसंधान शुरु कर दिया। तब मुखबिर की सूचना पर गिरोह का पता चला। इसके बाद पुलिस ने कल गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्त में ले लिया। जबकि अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।