फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   road accident in alwar, one died

खेत से घर लौट रहा था, रास्ते से ही अलविदा कह गया

Mon, 23 Oct 2017 01:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 23 Oct 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
road accident in alwar, one died
राजगढ़ के टहला थाना क्षेत्र के राजपुर बड़ा सड़क मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत होने से एक की मौत हो गई। हादसे में एक जना गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना अलवर जिले से जुड़ी है। राजपुर बड़ा के धांधली का बास निवासी भोलाराम सैनी ने बताया कि उसका छोटा भाई हजारीलाल खेत से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में राजपुर बड़ा से टहला की ओर जा रहे बाइक चालक ने चील की बावड़ी के पास हजारीलाल की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे हजारीलाल गंभीर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए राजगढ़ चिकित्सालय ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर हजारीलाल को जयपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।


वहीं, दूसरी बाइक के चालक रोंगला की ढाणी बसवा निवासी प्रह्लाद कुमार मीणा को अलवर रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक हजारीलाल के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed