फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   road accident in ajmer, one dozen child injured

ट्रेलर की टक्कर से स्कूली वैन पलटी, एक दर्जन बच्चे घायल

Wed, 02 Aug 2017 03:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 02 Aug 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
road accident in ajmer, one dozen child injured
घायल बच्चे - फोटो : amar ujala
प्रदेश में इन दिनों वाहन चालकों की लापरवाही बच्चों पर भारी पड़ रही है। आज भी एक ऐसी ही घटना के कारण एक दर्जन बच्चों की जान पर बन आई। इन सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना अजमेर जिले की है। शिक्षिका वृतिका शर्मा ने बताया कि पुष्कर से बच्चे वैन में सवार होकर माकड़वाली स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान होकरा गांव में तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने वैन को टक्कर मार दी। इससे वैन पलट गई और उसमें सवार बच्चे घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को वैन से निकालकर पुष्कर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी बच्चों की मरहम-पट्टी की गई। गंभीर रूप से घायल हेमंत और निलाक्ष को जेएलएन अस्पताल रैफर किया गया है। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुष्कर थाना पुलिस ने ट्रेलर को जब्त करके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते सोमवार को भी जैसलमेर के सांकडा पुलिस थाना क्षेत्र में राजगढ़ सड़क मार्ग पर दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। इससे 35 स्कूली बच्चे गम्भीर घायल हो गए थे। साथ ही, निजी विद्यालय संचालक महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed