फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rape in bundi, suicide

कलयुगी मामा बना रिश्तों का कातिल, भांजी के साथ किया ऐसा घिनौना काम

Sun, 20 Aug 2017 03:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 20 Aug 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
rape in bundi, suicide
कहते है कि 'मामा' शब्द में तो दो मां का प्यार समाहित होता है। फिर भी यहां एक मामा ने भांजी के साथ ऐसा किया कि जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के बूंदी जिले के तालेड़ा थाना इलाके की है। यहां एक मामा ने अपनी भांजी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। आरोपित मामा ने पहले अपनी भांजी का अपहरण किया और फिर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर भांजी से दो दिन तक रेप किया। जानकारी के अनुसार, आरोपित मामा अपनी भांजी को घुमाने के बहाने कोटा ले गया, जहां उसने उसके साथ गंदा काम किया। इसके दो दिन बाद वह भांजी को वापस उसके घर छोड़ गया। रिश्तों का ऐसा गंदा रूप देखने के बाद पीड़िता भांजी ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन


हालांकि, पीड़िता ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है जिसमें उसने मामा सहित तीन लोगों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने की बात कही है। बीती शाम पीड़िता के परिजनों ने इस संबंध में एसपी  से न्याय की गुहार लगाई है और कार्रवाई की मांग भी की है। परिजनों ने यह चेतावनी भी दी है कि आरोपितों के खिलाफ यदि कोई कार्रवाई नहीं होगी तो वे सभी अनिश्चतकालीन अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने घटना के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed