{"_id":"5a4c9c214f1c1b3d198b49a9","slug":"rajsamand-live-murder-and-love-jihad-case-shambhulal-raigar-medical-examine-today-in-udaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजसमंद लव जिहाद: लाइव मर्डर के आरोपी शंभूलाल की मानसिक जांच,अब रिपोर्ट का इंतजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजसमंद लव जिहाद: लाइव मर्डर के आरोपी शंभूलाल की मानसिक जांच,अब रिपोर्ट का इंतजार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 03 Jan 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
viral video
- फोटो : Demo pic
राजसमंद में चर्चित अफराजुल लाइव मर्डर केस के मुख्य आरोपी शंभूलाल रैगर की आज मानसिक स्थिति की जांच की गई। इसके लिए न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे शंभूलाल को उदयपुर लाया गया। जहां एमबी अस्पताल मे यह जांच हुई।
जहां एमबी अस्पताल मे यह जांच हुई। इसके लिए एमबी अस्पताल के विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील खेरड़ा के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड गठित किया गया था। इस बोर्ड में मानसिक रोग, न्यूरोलॉजी और मेडिकल ज्यूरिष्ट विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों को शामिल किया गया। इससे पहले शंभूलाल के मेडिकल परीक्षण के लिए राजसमंद पुलिस ने मंगलवार को एमबी अस्पताल में तहरीर दी थी।

Trending Videos
इसलिए कराई गई यह जांच
आरोपी शंभूलाल रैगर
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गत 6 दिसंबर को राजसमंद जिले में शंभूलाल रैगर ने लव जिहाद के चलते ठेकेदारी करने वाले अफराजुल का की निर्ममता से हत्या कर दी थी। इसके बाद उसकी लाश को आग लगा दी।
इसके बाद उसने इस पूरे घटनाक्रम का मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद ये मामले ने तूल पकड़ लिया और तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शंभूलाल रैगर को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इसके बाद यह कहा गया था कि शंभूलाल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। इस पर आज उसकी मानसिक स्थिति की जांच की गई।