{"_id":"5a3a21d44f1c1ba12d8b9c29","slug":"rajasthan-with-less-of-arms-badmash-looted-rs-5-lakhs-liquor-in-sikar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जाम छलकने से पहले ही यूं लुट गई लाखों की शराब, रह गए हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाम छलकने से पहले ही यूं लुट गई लाखों की शराब, रह गए हैरान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारबंद बदमाशों ने ऐसा हड़कंप मचाया कि जाम छलकने से पहले ही लाखों की शराब लुट गई। इससे पुलिस और शराब ठेकेदार भी हैरान रह गए। अब पुलिस लुटेरे बदमाशों की तलाश में जुट गई है। यह मामला है राजस्थान के सीकर जिले में नीमकाथाना इलाके का।
यहां टोडा गांव में पांच हथियारबन्द नकाबपोश बदमाशों ने देर रात को शराब की दुकान पर पहुंचकर वहां अकेले मौजूद सेल्समेन को रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया और दुकान में रखी शराब के कार्टन लूटकर पिकअप से भाग निकले। लूटी गई शराब करीब पांच लाख रुपए कीमत की थी।
वारदात का पता चलने पर नीमकाथाना पुलिस मौके पर पहुंची। नीमकाथाना सदर थाना अधिकारी करणी सिंह ने बताया कि टोडा गांव में बालेश्वर रोड पर भंवर सिंह का शराब का ठेका है। जहां रात को चौकीदार राजवीर सिंह सो रहा था। इसी दौरान एक पिकअप आकर रुकी।

सेल्समेन को जगाकर पिस्तौल दिखाई और लूटी शराब
revolver
- फोटो : Demo pic
इसमें सवार करीब आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश हथियारों से लैस थे। इनमें पांच बदमाशों ने दुकान के सेल्समेन राजवीर सिंह को जगाया और फिर उसे रिवॉल्वर दिखाकर धमकाते हुए चुपचाप अलग बैठा दिया। सेल्समेन राजवीर के मुताबिक बदमाशों ने शराब दुकान का शटर और ताला तोड़कर पांच लाख रुपए कीमत की शराब की करीब 100 पेटियां लूटी और पिकअप में भरकर भाग निकले। इसके बाद चौकीदार ने शराब ठेकेदार को सूचना दी। तब ठेकेदार भंवरसिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।