{"_id":"5a3e24584f1c1b8e698c36ed","slug":"rajasthan-udaipur-two-boys-missing-in-udaipur-police-searching-them","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूमों की गुमशुदगी बनी 'पहेली', पतंग लेने गए पर लौटे ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूमों की गुमशुदगी बनी 'पहेली', पतंग लेने गए पर लौटे ही नहीं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 23 Dec 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंग-डोर के शौकिन दो बच्चों को घर से गायब हुए दो दिन बीत गए हैं। अब तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस के लिए यह मामला पहेली बनता जा रहा है।
उदयपुर शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र की सज्जननगर कच्ची बस्ती से गुरुवार दोपहर घर से लापता हुए दो मासूमों का अब तक पता नहीं चला है। बच्चों के अब तक घर नहीं लौटने से श्रमिक परिवार में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मल्लातलाई क्षेत्र के सज्जननगर कच्ची बस्ती के खेल मैदान के पास रहने वाले श्रमिक परिवारों में छोगालाल गमेती का पांच वर्षीय पुत्र रोशन और छोगालाल के छोटे भाई किशन का दो वर्षीय पुत्र प्रवीण वृहस्पतिवार दोपहर से अब तक घर नहीं लौटे। इस बारे में पुलिस को गुमशुदगी की इत्तला भी दी गई है। पड़ोसी की ओर से सोशल साइट पर वायरल किए गए एक संदेश में कहा गया है कि नन्हें-मुन्ने रोशन और प्रवीण वृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे खेल मैदान में खेल रहे थे। इसके बाद से वे घर नहीं लौटे हैं।

अब तक पुलिस के हाथ हैं खाली
child rape
इधर, अंबामाता पुलिस का कहना है कि इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कर लापता बच्चों की तलाश की जा रही है। अब तक जांच में सामने आया है कि बच्चे रोजाना की तरह बस्ती के पास ही स्थित खेल मैदान पर खेल रहे थे। इस दौरान पंतग लूटने के चक्कर में इधर-उधर चले गए। इसके बाद उनका पता नहीं चला।
पुलिस अपहरण व पारिवारिक रंजिश के बिन्दु को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पतंग उड़ाते ये बच्चे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी नजर आ रहे है।