फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Two accused arrested for stealing vehicle, 80 bike recovered in udaipur

वाहन चोरी प्रतियोगिता करता है ये गैंग, जीतने वाले को मिलता है ये पद, पुलिस भी चौंकी

Wed, 20 Dec 2017 05:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 20 Dec 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Two accused arrested for stealing vehicle, 80 bike recovered in udaipur
वाहन चोर गिरोह पकड़ा - फोटो : Demo pic
आपने खेल और पढ़ाई के क्षेत्र में कॉम्पिटिशन सुने होंगे, लेकिन एक गिरोह एेसा है जो वाहन चोरी प्रतियोगिता आयोजित करता है। जो सदस्य सबसे ज्यादा गाड़ियां चुराता है उसे आला पद से नवाजा जाता है और वह गैंग का सरगना यानी लीडर माना जाता है।
विज्ञापन


ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ राजस्थान के उदयपुर जिले में। जहां हिरणमगरी थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वाहन चोरी के कम्पिटिशन में जीत कर लीडर बने सदस्य की प्लानिंग और इशारे पर गाड़ियां चुराई जाती हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 80 गाड़ियां बरामद की हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया। यह कार्रवाई थानाप्रभारी संजीव स्वामी के नेतृत्व में की गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गांव पारसोला, जिला प्रतापगढ़ निवासी ओंकार उर्फ अनिल मीणा और दिनेश उर्फ देवा मीणा हैं। इससे कुछ दिनों पहले भी इसी गैंग के दो और शातिर वाहन चोरों को हिरण मगरी थाना पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जिनसे 26 दुपहिया वाहन बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरी के बहाने शहर-शहर घूमते हैं गैंग के सदस्य

Rajasthan Two accused arrested for stealing vehicle, 80 bike recovered in udaipur
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
पूछताछ में इस गिरोह ने उदयपुर सहित आसपास के कई अन्य जिलों में दुपहिया वाहन चोरी की वारदातें कबूली हैं। यह गैंग मजदूरी के बहाने शहरों-गांवों में जाता है। इसके बाद वहां रैकी कर वाहन चोरी कर भाग निकलते हैं।

पूछताछ में सामने आया कि गैंग के बदमाश चुराई गई महंगी बाइक को औने-पौने सस्ते दामों में लोगों को बेच देता है। इसके बाद मौज मस्ती में इन रुपयों को खर्च कर देते हैं। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि प्रतापगढ़ जिले भी इस गैंग के सदस्यों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed