{"_id":"5a48b6484f1c1b6a118baf99","slug":"rajasthan-three-roadways-buses-set-on-fire-in-baswara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पर खड़ी थी तीन बसें, अंधेरे में हुआ ऐसा हादसा कि मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस स्टैंड पर खड़ी थी तीन बसें, अंधेरे में हुआ ऐसा हादसा कि मचा हड़कंप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 31 Dec 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
साजिश या हादसा
- फोटो : social media
सरकारी बस स्टैंड पर खड़ी तीन रोडवेज बसों में आज अलसवेरे कुछ ऐसा हादसा हुआ कि हड़कंप मच गया, लेकिन समझ नहीं आया कि यह सब कुछ हुआ कैसे। कोई बोल रहा है साजिश तो कोई बता रहा है महज हादसा।
यह सनसनीखेज मामला है राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ तहसील का। जहां कस्बे के बस स्टैंड पर आज तड़के अचानक रोडवेज बसों में आग लग गई। देखते ही देखते तीन बसें खाक हो गई। मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल भी मौके पर पहुंची और करीब ढ़ाई घंटे बाद आग बुझी।
कुशलगढ़ थाना पुलिस के अनुसार आज तड़के शहीद भगत सिंह बस स्टैंड पर खड़ी तीन रोडवेज बसों में आग लगने की सूचना मिली थी। आग की लपटें तेजी से एक बस से दूसरी बस तक पहुंच गई। इससे तीनों बसें धू धू कर जलने लगी। यह मंजर देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में सनसनी मच गई।

Trending Videos
साजिश या हादसा...
तीन रोडवेज बसों में आग
- फोटो : social media
बसों में आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई और इस दौरान किसी ने पुलिस एवं दमकल को सूचना दी।
सूचना मिलने पर तहसीलदार, नगरपालिका चेयरमैन सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक आग बुझ चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि सर्दी से बचने के लिए जलाए अलाव से चिंगारी पास खड़ी बस तक पहुंच गई और फिर देखते ही देखते आसपास खड़ी दो और बसों को आग ने अपनी जद में ले लिया।
दूसरी तरफ, इस घटना के पीछे आसामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस दोनों ही आधार पर जांच कर रही हैं।