फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan police,Yoga Center open at the Police Headquarters of rajasthan

लंबी ड्यूटी के तनाव और थकान से मिलेगी पुलिस को निजात, जानिए कैसे

Thu, 04 Jan 2018 05:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 04 Jan 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan police,Yoga Center open at the Police Headquarters of rajasthan
डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने किया उद्घाटन - फोटो : Vishnu Sharma
लंबी ड्यूटी के बाद होने वाल तनाव और थकान से निजात दिलाने के लिए प्रदेश में पुलिस के मुखिया ने अच्छी पहल की है। इसके लिए राजस्थान पुलिस मुख्यालय में ही योगा सेंटर खोला गया है। डीजीपी ओपी गल्होत्रा ने पुलिस हैडक्वार्टर की सातवीं मंजिल पर खोले गए योग सेंटर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर डीजीपी गल्होत्रा ने पुलिसकर्मियों पर कार्य के मानसिक दबाव को देखते हुए उनकी कार्यक्षमता और कार्य कुशलता को बरकरार रखने के उद्देश्य से योग सेंटर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर डीजीपी गल्होत्रा ने कहा कि मनुष्य के शारीरिक एवं मानसिक विकास के संदर्भ में योग का महत्व अत्यन्त प्रभावकारी है। अत्यधिक तनावपूर्ण माहौल, असमय खानपान एवं काम के अत्यधिक दबाव के कारण पुलिसकर्मी ब्लड प्रेशर, मधुमेह एवं हृदय रोग जैसी जटिल बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय में लगाई जा रही योग कक्षाएं

Rajasthan police,Yoga Center open at the Police Headquarters of rajasthan
राजस्थान में पुलिस का योगासन - फोटो : Vishnu Sharma
डीजीपी ने थकान और तनाव से ग्रसित पुलिस कर्मियों को नियमित व्यायाम, संयमित खानपान, की सलाह देते हुए नियमित रूप से योग कक्षा में उपस्थित रहने का आह्वान किया। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय में गत दो वर्षों से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये योग प्रशिक्षक योगाचार्य शिवरतन के नेतृत्व में योग कक्षाएं प्रतिदिन सायंकाल 7 बजे से लगाई जा रही हैं।

जिसमें आस्ट्रेलिया आधारित नवीनतम तकनीकी से सुसज्जित जिम भी कुशल प्रशिक्षकों के नेतृत्व में पहले से संचालित की जा रही है। इस अवसर पर एडीजी एनआरके रेड्डी, एडीजी पंकज कुमार सिंह, भूपेन्द्र कुमार दक, राजीव दासोत, डीसी जैन, दलपत सिंह दिनकर एवं आईजीपी महेन्द्र चौधरी, अमृत कलश सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed