{"_id":"5a705b724f1c1ba5268b74d8","slug":"rajasthan-police-headconstables-been-while-cheating-in-promotion-exam-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन की परीक्षा में नकल कर रहे थे पुलिसकर्मी, अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ा तो हुआ ऐसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रमोशन की परीक्षा में नकल कर रहे थे पुलिसकर्मी, अधिकारियों ने रंगे हाथों पकड़ा तो हुआ ऐसा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 30 Jan 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल, कॉलेज या फिर प्रतियोगी परीक्षाओं में नकलचियों के पकड़े जाने की खबर आमतौर मिलती रहती है, लेकिन इस बार पुलिसकर्मी नकल करते पकड़े गए हैं।
मामला राजधानी जयपुर के पुलिस कमिश्नरेट का है, जहां आज हैडकांस्टेबल से सहायक पुलिस निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए परीक्षा केंद्र जयपुर में बनीपार्क स्थित पारीक कॉलेज में रखा गया था। एएसआई के 146 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 249 हैडकांस्टेबल परीक्षा में शामिल हुए।

पहली कार्रवाई, जिसमें नकल करते पकड़े जाने पर गिरी गाज
exam
- फोटो : Demo pic
यहां नकल की सूचना पर कमिश्नरेट के हैडक्वार्टर एसपी गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में गठित उड़न दस्ता वहां दबिश देने पहुंचा। वहां हाल देखकर दस्ता दंग रह गया। परीक्षा हॉल में कोई पुलिसकर्मी किताब तो किसी अन्य साधन से नकल कर प्रश्नों के उत्तर सॉल्व करते हुए नजर आया।
उड़नदस्ते ने परीक्षार्थी पुलिसकर्मियों के चैकिंग की तो 11 के पास नकल की सामग्री बरामद हुई। इस पर हैडक्वार्टर एसपी गौरव श्रीवास्वत ने कार्रवाई करते हुए इन 11 हैडकांस्टेबल को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए।
वहीं, परीक्षा ले रहे इंस्पेक्टर को नोटिस दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस तरह की यह पहली बड़ी कार्रवाई है। जिसमें विभागीय पदोन्नति परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर एक साथ 11 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।