{"_id":"5a77131c4f1c1b8f268b823d","slug":"rajasthan-pankaj-soni-murder-case-open-2-arrest-in-punjab-by-sri-ganganagar-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"7 गोलियां मारकर ज्वैलर की हत्या, पंजाब में अरेस्ट 2 शॉर्प शूटर्स ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
7 गोलियां मारकर ज्वैलर की हत्या, पंजाब में अरेस्ट 2 शॉर्प शूटर्स
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 04 Feb 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : Vishnu Sharma
एक ज्वैलर की 7 गोलियां मारकर हत्या कर चांदी के आभूषण लूटने की वारदात पंजाब के तीन शार्प शूटर्स ने की थी। इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो शॉर्प शूटर्स को पंजाब से धरदबोचा। जबकि एक बदमाश फरार है।
हत्या और लूट की यह वारदात राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में दो माह पहले हुई थी। एसपी हरेंद्र महावर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साहिल उर्फ शंटी विश्नोई उम्र 21 साल व बलकरण सिंह उम्र 22 साल है। ये दोनों फाजिल्का, पंजाब के रहने वाले है।
जबकि वारदात में शामिल अंकित भादू उम्र 26 साल फरार है। वह भी फाजिल्का, पंजाब का रहने वाला है। उसकी तलाश जारी है। आरोपी अंकित के खिलाफ लूट, हत्या और डकैती के करीब 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। वहीं, बलकरण के खिलाफ भी मारपीट, एनडीपीएस इत्यादि संगीन मामलों में आधा दर्जन केस दर्ज है।

Trending Videos
200 संदिग्ध बदमाशों की धरपकड़
crime
- फोटो : Demo pic
श्रीगंगानगर के एएसपी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि श्रीगंगागनर निवासी ज्वैलर पंकज सोनी की 6 दिसंबर को सादुलशहर, चूरू से श्रीगंगानगर लौटते वक्त लालगढ़ जाटान क्षेत्र में गांव बुधरवाली के पास अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
उनका चांदी आभूषणों से भरा बैग लूटकर भाग निकले थे। तब लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की। इसके बाद बीकानेर आईजी विपिन कुमार पांडेय और एसपी हरेंद्र महावर के सुपरविजन में आठ थानाप्रभारियों के नेतृत्व में टीम गठित की गई। करीब 200 संदिग्ध बदमाशों की धरपकड़ कर पूछताछ की गई।
श्रीगंगानगर के अलावा समीपवर्ती जिलों हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू के अलावा हरियाणा, पंजाब के विभिन्न जिलों में दबिश देकर पुलिस टीमों ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। तब तीनों आरोपियों के नाम सामने आने पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को पंजाब से धरदबोचा। उनसे पूछताछ की जा रही है।