{"_id":"5a5df6724f1c1b68268b4aee","slug":"rajasthan-jodhpur-acb-team-arrested-an-engineer-for-asking-25k-bribe-from-a-factory-owner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली का लोड बढ़ाने की एवज में AEN ने मांगे 25 हजार, एसीबी ने रंगे हाथ धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली का लोड बढ़ाने की एवज में AEN ने मांगे 25 हजार, एसीबी ने रंगे हाथ धरा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 16 Jan 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
anti corruption bureau
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक और अधिकारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए धर लिया है।
जोधपुर स्पेशल टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए जोधपुर डिस्कॉम के लूणी में कार्यरत एईएन मनोज देवड़ा को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एईएन मनोज देवड़ा ने यह रिश्वत राशि फैक्ट्री में विद्युत कनेक्शन का भार बढ़ाने के एवज में ली थी। फिलहाल एसीबी अधिकारी आरोपी मनोज देवड़ा से पूछताछ कर रही है।

रिश्वत के 25 हजार रूपयों समेत धरा
bribe shimla
एसीबी के पुलिस अधीक्षक अजयपाल लांबा ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो स्पेशल यूनिट जोधपुर में परिवादी स्वरूप सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई की बासनी इलाके में उसकी फैक्ट्री है और उसने फैक्ट्री में विद्युत भार बढ़ाने का आवेदन लूणी एईएन मनोज देवड़ा के समक्ष प्रस्तुत किया, लेकिन मनोज देवड़ा उससे रिश्वत राशि की मांग कर रहा है।
इस पर एसीबी स्पेशल यूनिट जोधपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीबी जगदीश सोनी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने रिश्वत मांगने का सत्यापन करवाने के बाद आज ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान परिवादी स्वरूप सिंह से मनोज देवड़ा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों कार्यालय से गिरफ्तार किया है । एसीबी ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि 25 हजार भी बरामद किए हैं।