फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan jaipur former congress health minister-s car stolen from congress office

पूर्व चिकित्सा मंत्री की स्कॉर्पियो ही चुराकर भागे बेखौफ वाहन चोर

Wed, 14 Feb 2018 06:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 14 Feb 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
rajasthan jaipur former congress health minister-s car stolen from congress office
Mahindra Scorpio
राजधानी में वाहन चोरी की वारदातें होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार वाहन चोरों ने हद ही कर डाली है। बेखौफ वाहन चोर अाज जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के नजदीक खड़ी पूर्व चिकित्सा मंत्री की स्कॉर्पियो को ही चुराकर भाग निकले।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चोरी गई स्कॉर्पियो राजस्थान में कांग्रेस सरकार में पूर्व चिकित्सा मंत्री दुर्रू मियां की थी। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में एक सम्मान समारोह में हिस्सा लेे रहे थे। समारोह में पिछले दिनों यहां हुए उप चुनाव के विजेता कांग्रेस के विधायक और दो सांसदों का सम्मान किया जा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान उनकी गाड़ी गायब देखकर मंत्री के स्टॉफ ने पुलिस को सूचना दी, तब पुलिस ने जिले में नाकाबंदी करवाई।

पुलिस ने शुरू कर दिए ये उपाय

rajasthan jaipur former congress health minister-s car stolen from congress office
CRIME SCENE - फोटो : Demo pic
पूर्व चिकित्सा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुर्रू मियां के ड्राइवर ने रिजर्व पुलिस लाइन के सामने स्टेशन रोड पर स्कॉर्पियो कार खड़ी कर दी थी। शाम करीब सवा 4 बजे उनके स्टॉफ ने स्कॉर्पियो को गायब देखकर इधर-उधर तलाश किया। फिर वहां मौजूद संजय सर्किल थानाप्रभारी को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही एसीपी कोतवाली सुमित कुमार व आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। नाकाबंदी के बावजूद वाहन चोरों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन वाहन चोरों और चोरी गई स्कॉर्पियो का कोई सुराग नहीं हाथ लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed