{"_id":"5a2a442f4f1c1b78548c1cfe","slug":"rajasthan-husband-was-sleeping-with-wife-bike-rider-came-and-shot-the-man-in-dausa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ सो रहा था युवक, बाइक सवार आए और मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के साथ सो रहा था युवक, बाइक सवार आए और मार दी गोली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
revolver
- फोटो : Demo pic
बेखौफ बदमाशों ने कमरे में पत्नी के साथ सो रहे एक व्यक्ति को अलसुबह गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना दौसा जिले के बांदीकुई थाना इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार अलीपुर गांव निवासी शिवचरण रात में खेत में फसल को पानी देकर तड़के तीन बजे घर लौटा था और फिर कमरे में सो गया।
इस बीच दो बाइकों पर आए तीन-चार युवक जबरन उसके कमरे में घुस गए और उसे ले जाने का प्रयास करने लगे। पत्नी ने विरोध किया तो इस बीच आरोपी युवकों में से एक ने शिवचरण पर फायर कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर घर में हडकम्प मच गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया। बांदीकुई पुलिस पर्चा बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।