फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Fake copy prodects of gutkha, pan masala and supari making in a factory

घर में चल रही फैक्ट्री में बन रहा था नकली गुटखा, पान मसाला और सुपारी

Fri, 16 Feb 2018 04:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 16 Feb 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Fake copy prodects of gutkha, pan masala and supari making in a factory
नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री पर कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala
विभिन्न ब्रांड का गुटखा, पान मसाला और सुपारी हूबहू नकली तैयार कर बाजार में सप्लाई करने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने एक मकान में दबिश देकर वहां चल रही नकली गुटखा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी।
विज्ञापन


फैक्ट्री में नकली प्रोडक्ट्स देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने फैक्ट्री में भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के गुटखों के खाली रैपर व तैयार नकली गुटखा बरामद किया। साथ ही, गोरखधंधा चला रहे एक फैक्ट्री संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नकली गुटखा बनाने के गोरखधंधे का यह मामला उजागर हुआ है राजस्थान के सीकर जिले में। जहां उद्योग नगर थाना इलाके के राधाकिशनपुरा तहसील में रहने वाला आरोपी श्यामलाल सैनी अपने मकान में यह फैक्ट्री चला रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुटखा कंपनी के फील्ड प्रतिनिधि की शिकायत पर दबिश

Rajasthan Fake copy prodects of gutkha, pan masala and supari making in a factory
ब्रांडेड कंपनियों के गुटखे के खाली रैपर - फोटो : Amar Ujala
सब इंस्पेक्टर संगीता मीणा ने बताया कि तानसेन गुटखा कंपनी के फील्ड प्रतिनिधि प्रह्लाद गुप्ता ने उद्योग नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि आरोपी श्याम लाल सैनी ने अपने घर पर एक फैक्ट्री संचालित कर रखी है। जहां वह तानसेन, दिलबाग सहित अन्य विभिन्न ब्रांड के नकली गुटखा एवं पान मसाला बनाकर बेच रहा है। 

इस पर पुलिस ने आज फैक्ट्री पर छापा मारा। जहां श्यामलाल को रंगे हाथों पकड़कर ब्रांडेड कंपनियों के गुटखे, पान मसाला और सुपारी के खाली रैपर व तैयार माल सहित गुटखा पान मसाला बनाने का सामान व उपकरण जप्त किए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed