फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan alwar- a truck of beer looted in alwar last night

ड्राइवर से लिफ्ट ली और फिल्मी स्टाइल में ले उड़े बीयर से भरा ट्रक

Fri, 15 Dec 2017 03:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 15 Dec 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
rajasthan alwar- a truck of beer looted in alwar last night
लूट के बाद खाली ट्रक - फोटो : अमर उजाला
फैक्ट्री से शराब से भरा ट्रक निकला और बीच रास्ते में बदमाश लूट ले गए। उन्होंने चालक को बांधकर बीच रास्ते में पटक दिया।
विज्ञापन



घटना अलवर जिले की है। आज सुबह पुलिस ने रेणी-बसवा थाने के बॉर्डर पर नादिया गांव के पास एक ट्रक को बरामद हुआ। सदर थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 8 बजे कार्ल्सबर्ग शराब फैक्ट्री से ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक झुंझुनूं में सप्लाई के लिए रवाना हुआ। 

शुक्रवार सुबह 7 बजे कंट्रोल से सूचना मिली कि भूगोल बाईपास के पास ट्रक सवार युवकों ने लूट लिया है। लुटेरे ट्रक ड्राइवर को पिनान के पास हाथ पैर बांध पटक गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक ड्राइवर फरीद खान से पूछताछ की।
विज्ञापन

हाथ-पैर बांध पटक गए

rajasthan alwar- a truck of beer looted in alwar last night
पुलिस ने ट्रक को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
ट्रक ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि  फैक्ट्री से बाहर निकलने पर उसे तीन युवक मिले। युवकों ने शाहपुरा जाने की बात कही। इस पर उसने उन्हें ट्रक में बैठा लिया। रास्ते में युवकों ने धोखे से उसके हाथ पैर बांध दिए और ट्रक को कब्जे में ले लिया। उसे बीच राह में  पटकने के बाद ट्रक लेकर फरार हो गए।

बाद में पुलिस ने GPS की मदद से ट्रक को रेणी बसवा बॉर्डर पर नादिया गांव के समीप से बरामद कर लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed