फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan- a man died before few days of his wedding in alwar

दूल्हे को लगा जोर का झटका, शादी के ग्यारह दिन पहले गई जान

Tue, 06 Feb 2018 04:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 06 Feb 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
rajasthan- a man died before few days of his wedding in alwar
demo pic
11 दिन बाद शादी थी। जश्न का माहौल बना हुआ था, लेकिन एक हादसे के बाद शादी के घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


दरअसल, एक हादसे में दूल्हे की जान चली गई और जहां शादी की शहनाई बजनी थी वहां मातम छा गया। मामला राजस्थान के अलवर का है। यहां टहला थाना इलाके में यह हादसा हुआ है। थाना इलाके में डांगरवाडा गांव निवासी मोनू और उसके छोटे भाई की शादी आने 17 फरवरी को होने वाली थी। उसने परिजन शादी के कार्ड बांटने के लिए गए हुए थे। शादी की तैयारी बड़े जोरों से चल रही थी।


 

चार्जर लगाने के दौरान हुआ हादसा

rajasthan- a man died before few days of his wedding in alwar
मोबाइल चार्जर में फैला करंट - फोटो : अमर उजाला
आज सुबह मोनू ने मोबाइल चार्ज करने के चार्जर का प्लग लगाकर स्विच आॅन किया। तभी उसे जोरदार करंट लगा। मोनू का एक हाथ झुलस गया और वह बेहोश हो गया।

परिजनों ने उसे होश में लाने की कोशिश की। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली की आपूर्ति को लेकर यहां समस्या बनी हुई है। पॉवर कम अथवा ज्यादा आता है। वे इस हादसे के लिए बिजली कंपनी को जिम्मेदार ठहरा रहे है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed