{"_id":"5a916bdc4f1c1b2d068b8657","slug":"rajastha-woman-ate-the-poison-after-fight-with-her-mother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास से कहासुनी हुई, खुद जहर खाया और 'मासूम' को भी खिला दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सास से कहासुनी हुई, खुद जहर खाया और 'मासूम' को भी खिला दिया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 24 Feb 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
poision
सास से कहासुनी हुई तो एक बहु ने न केवल खुद जहरीला पदार्थ खा लिया बल्कि अपनी दुधमुंही बच्ची को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया।
मामला अजमेर का है। यहां के अलवर गेट थाना क्षेत्र स्थित गुर्जर धरती में रहने वाली विवाहिता ने सास से हुई कहासुनी से व्यथित होकर विषाक्त गटक लिया। इतना ही नहीं उसने अपनी दुधमुंही बच्ची को भी विषाक्त पिला दिया। इससे दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।
गुर्जर धरती निवासी सुनिता की अपनी सास से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे सुनिता इतनी गुस्से में आ गई कि उसने विषाक्त का सेवन कर लिया साथ ही साथ एक साल की बेटी को भी यह पिला दिया। जैसे ही उसकी तबियत बिगड़ी तो उसे जेएलएन अस्पताल ले जाया गया। दोनों मां-बेटी फिलहाल जेएलएन अस्पताल में भर्ती है।