{"_id":"59db36f54f1c1bc1678b4c97","slug":"police-get-rupee-500-prize-know-why","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस को 500 रुपए का ईनाम, ये है मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस को 500 रुपए का ईनाम, ये है मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 09 Oct 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
पिछले कई दिनों से पुलिस की नाक में इन लोगों ने दम कर रखा था। आखिरकार पुलिस ने इन्हें पकड़कर 500 रुपए का ईनाम जीत ही लिया।
राजस्थान के अलवर जिले की खेडली थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव सौकरी, मक्खन का नगला, खेड़ली तर्फ नूनिया वदनगढी मे करीब 9 घरों में लाखों रुपए की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को निरुद्ध करने के साथ ही तीन जनों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदात ने पुलिस ने परेशान कर रखा था। ऐसे में खेडली थानाधिकारी नरेश शर्मा ने एक स्पेशल टीम का गठन कर मामले की जांच की। संदिग्धों पर नजर रखते हुए पुलिस गांव चौधरी के रहने वाले वीरेंद्र और दिनेश तक पहुंची।
ये दोनों एक नाबालिग और एक अन्य साथी के साथ घरों की रेकी करते हैं। पुलिस ने तीनों को पकड़ा तो पूरी वारदात का खुलासा हो गया। आरोपितों ने अलग-अलग गांवों में 9 जगहों पर चोरी करना कबूल किया है। पुलिस इनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद करने में जुटी हुई है। अलवर एसपी ने इन चोरियों का खुलासा करने पर पुलिस टीम को ₹500 का ईनाम देने की घोषणा कर रखी थी।