{"_id":"5943e3154f1c1ba3388b469d","slug":"police-arrested-six-criminal-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर अपराधी, हथियार बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर अपराधी, हथियार बरामद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
कोटा शहर में हो रही चोरी और नकबजनी की वारदात के बाद शुक्रवार को शहर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 6 शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है जो शहर में नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों से दो पिस्टल सहित 6 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपितों से शहर के विभिन्न थाना इलाकों से चुराई गई 6 बाइक भी बरामद की हैं। सिटी एसपी अंशुमन भोमिया ने बताया कि अंनतपुरा थाना की स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए अपराधी राजेन्द्र, जयराम, फरमान, हरिश, कमल और सुरेश को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने पुलिस पूछताछ में 14 चोरी और नकबजनी की वारदात करना कबूल किया है। राजेन्द्र पर 20 और जयराम पर 13 चोरी और नकबजनी के मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इन्हें रिमांड पर लेकर चोरी किए गए माल के बारे में जानकारी जुटा रही है।