{"_id":"59c7b2294f1c1bb0688b6318","slug":"police-arrested-a-man-for-cheating-on-the-name-of-army-recruitment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती में ठगी: 32 साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आया ठग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेना भर्ती में ठगी: 32 साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आया ठग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 24 Sep 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी में भर्ती के नाम पर कई बेरोजगारों को ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने 32 साल बाद पकड़ा है।
कोटा में कई साल पहले आर्मी भर्ती हुई थी। इस दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कर युवकों से ठगी करने का आरोपी भूतपूर्व फौजी हेतराम फरार चल रहा था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
हाल में नयापुरा पुलिस को उसके यूपी में मथुरा जिले के कोसीकलां थाना इलाके के भटनेकला गांव में होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस की टीम ने उसे धरदबोचा।
पुलिस के मुताबिक हेतराम जाट ने साल 1986 में कोटा में आर्मी भर्ती के दौरान कई युवकों को फर्जी मार्कशीट और दस्तावेज बनाकर भर्ती करवाया था। फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद तात्कालीन कर्नल लेफ्टिनेंट टी. आर. मेंहदिस्ता ने नयापुरा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को उस वक्त ही रफ्तार कर लिया था, जबकि हेतराम फरार चल रहा था। गौरतलब है कि ठगी के अधिकतर आरोपी हेतराम के गांव के हैं। अब कई और खुलासों की भी उम्मीद की जा रही है।