{"_id":"59f4126d4f1c1bd0538b9c79","slug":"police-arrested-31-year-old-man-who-raped-21-year-old-mentally-challenged-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मकान मालिक की विमंदित बेटी से दुष्कर्म करता रहा किराएदार, भागने की फिराक में हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान मालिक की विमंदित बेटी से दुष्कर्म करता रहा किराएदार, भागने की फिराक में हुआ गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 28 Oct 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 वर्षीय विमंदित युवती की मानसिक अवस्था का फायदा उठाते हुए 31 वर्षीय किराएदार द्वारा कई बार दुष्कर्म कर इंसानियत को शर्मसार किया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जयपुर के करधनी थाना पुलिस ने रतन सिंह नामक एक शख्स को 21 वर्षीय युवती के परिजनों द्वारा शिकायत करने पर जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके यहां किराए से रहने वाले रतन सिंह ने उनकी 21 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।
युवती के परिजन जब शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो इस बात की भनक उनके किराएदार को भी लग गई और वो तुरंत अपना सामान बांधकर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया जिसे समय रहते पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी रतन सिंह ने पुलिस को बताया कि वो मुंबई भागने की फिराक में था।

चार बार किया दुष्कर्म
प्रतीकात्मक तस्वीर
मामले की जांच कर रही करधनी थाना पुलिस के अनुसार आरोपी ने युवती की मानसिक अवस्था का फायदा उठाते हुए उसके साथ करीब चार बार दुष्कर्म किया। युवती के परिजनों ने घर की दूसरी मंजिल पर बना कमरा आरोपी को किराए पर दे रखा था जबकि वो नीचे के हिस्से में रहते थे। ऐसे में आरोपी कई बार युवती को बहला फुसलाकर अपने कमरे में बुला लिया करता था और उससे अश्लील हरकतें भी करता था। फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ में जुटी हुई है।