फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Photographs of Dera Head ram rahim found in the drain during the cleaning

पद्म अवार्ड की दावेदारी पेश करने वाले राम रहीम की तस्वीरों से जाम हो गया नाला

Fri, 01 Sep 2017 02:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 01 Sep 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
Photographs of  Dera Head ram rahim found in the drain during the cleaning
डेरा प्रमुख की फोटो—तस्वीरें - फोटो : Amar Ujala
साध्वी से यौन शोषण के मामले में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की कई तस्वीरें गंदे नाले में मिलीं। पता तब चला जब नाला जाम हो गया। ये तस्वीरें भी कहीं और नहीं बल्कि राम रहीम के पैतृक गृह जिले में मिली हैं।
विज्ञापन


जी हां, राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में वार्ड संख्या 43 में दो दिन पहले नगर परिषद द्वारा नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा था। यहां नाला जाम हो गया था। जिसकी सफाई करते समय राम रहीम की तस्वीरें गंदे नाले में बहती नजर आईं। यह देखकर सफाई कर्मचारी भी चौंक गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने इन फोटो को अपने कब्जे में कर लिया है। फिलहाल नाले में मिली इन फोटो को लेकर किसी भी प्रकार से अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।

यहां रह रही हैं राम रहीम की मां, पत्नी व अन्य परिजन

Photographs of  Dera Head ram rahim found in the drain during the cleaning
नाले में मिली डेरा प्रमुख की फोटो—तस्वीरें - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार राम रहीम के अखबार 'सच कहूं' और पत्रिका 'सच्ची शिक्षा' की रद्दी डेरों में वापस जमा करवानी पड़ती है। ऐसे में बाबा के फोटो मिलना बड़ी बात है। हालांकि पुलिस अभी तक इस मामले में कुछ साफ नहीं कर सकी है। 

श्रीगंगानगर के श्रीगुरुसर मोडिया में रामरहीम का पैतृक घर है। जहां इन दिनों उनकी मां, पत्नी व अन्य परिजन रह रहे हैं। यहां के वार्ड 42, 43 और अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में डेरा प्रेमी रहते हैं। बताया जा रहा है कि बाबा राम रहीम की ये फोटो बाजारों में नहीं बिकती। इनको डेरो से ही खरीदना पड़ता है।

श्रीगंगानगर में इन दिनों बारिश का दौर चल रहा है। इसी को देखते हुए नगर परिषद बड़े नालों की सफाई करवा रहा है। इसी बीच यह मामला सामने आ रहा है। लेकिन अभी तक पता नहीं चला है कि यह जानबूझकर फेंका गया है या फिर भूल से यह तस्वीरें बाहर आ गई और बारिश के पानी में बहकर नालें में चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed