{"_id":"59c256b44f1c1b23688b5842","slug":"patwari-arrested-for-taking-bribe-of-fifteen-hundred-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह सौ रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंद्रह सौ रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 20 Sep 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
पटवारी मुरारी लाल यादव
- फोटो : Amar Ujala
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज कार्रवाई करते हुए 1500 रुपए की रिश्वत लेते एक पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई राजस्थान में अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके में हुई। जहां भगत सिंह सर्किल के समीप आरोपी पटवारी मुरारी लाल यादव को एसीबी ने धरदबोचा। एसीबी के डीएसपी महेंद्र मीणा ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ के गोठड़ा तहसील निवासी राजू जोगी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पुस्तैनी जमीन को अपने पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के नाम चढ़वाने को लेकर पटवारी मुरारी लाल यादव 4 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।
करीब एक माह पहले राजू जोगी के पिता ने भी पटवारी मुरारीलाल को दो हजार रुपए दिए गए थे। इसके बाद शेष दो हजार रुपए रकम आज देना था। इस पर एसीबी ने ट्रेप रचा। जब परिवादी राजू जोगी रुपए लेकर पटवारी मुरारी लाल मीणा के पास पहुंचा। वहां रिश्वत लेकर मुरारीलाल ने रुपयों को जेब में रख लिया। तभी एसीबी ने पटवारी मुरारी लाल यादव को 1500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।