{"_id":"58d9160c4f1c1b1e0963dda6","slug":"patwari-arrested-for-demanding-bribe-in-lieu-of-opening-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांतरण खोलने की एवज में रिश्वत मांगते पटवारी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नामांतरण खोलने की एवज में रिश्वत मांगते पटवारी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 27 Mar 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
patwari trap
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डूंगरपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को एक पटवारी को दो हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई डूंगरपुर में एसीबी में डीएसपी गुलाब सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की।
एसीबी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दिलीप सिंह चूंडावत गांव आसपुर, जिला डूंगरपुर का रहने वाला है। वह डूंगरपुर के आईएलआर सर्किल में माडा हल्के का पटवारी है। दिलीप सिंह के खिलाफ माडा निवासी दिलीप कुमार ने 20 मार्च को एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें आरोप लगाया कि उसके भाई संजय लबाना की कृषि भूमि की मां के नाम से रजिस्ट्री हुई थी। उस जमीन का नामांतरण खोलने की एवज में पटवारी दिलीप सिंह रिश्वत में दो हजार रुपए की मांग कर रहा है। उसी दिन शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी ने ट्रेप रचा।
परिवादी दिलीप कुमार सोमवार को पटवारी दिलीप कुमार सिंह के पास रिश्वत की रकम देने पहुंचा। जहां उसने रिश्वत की रकम टेबल पर रखी। जिसे दिलीप सिंह ने उठाकर जेब में रखा तभी इशारा मिलने पर एसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी ससे पूछताछ की जा रही है।