फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   padmawati controversy chetan saini nahargarh murder or sucide case in jaipur

चेतन सैनी मामले में रास्ता जाम, परिजनों ने उठाया सवाल-पुलिस क्यों नहीं दर्ज कर रही मुकदमा

Sun, 26 Nov 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 26 Nov 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
 padmawati controversy chetan saini nahargarh murder or sucide case in jaipur
सड़क पर उतरे परिजन, किया रास्ता जाम - फोटो : Amar Ujala
पद्मावती विवाद के चलते नाहरगढ़ किले की दीवार पर लटके मिले चेतन सैनी के परिजनों का आज धैर्य टूट गया। हत्या का मुकदमा दर्ज करने और इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर परिजनों ने रास्ता जाम कर दिया। 
विज्ञापन


जयपुर के नाहरगढ़ किले की बुर्ज पर शुक्रवार को रस्सी से लटके मिले चेतन सैनी की आज तीये की बैठक थी। बैठक के बाद परिजन और रिश्तेदार शास्त्रीनगर में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास रास्ता जाम कर धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


गुस्साए परिजन और रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि चेतन ने आत्महत्या नहीं की है, उसकी हत्या की गई है। पुलिस इसे आत्महत्या का रूप देने में लगी है। परिजन और रिश्तेदारों ने अब तक की पुलिस कार्रवाई पर भी कई सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि परिजन थाने पर जाकर अधिकारियों से मिल चुके हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ चेतन की हत्या करने की रिपोर्ट भी दी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज करने की बजाए टालकर वापस भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और भाई ने उठाए ये सवाल

 padmawati controversy chetan saini nahargarh murder or sucide case in jaipur
सीसीटीवी फुटेज में किले पर जाते हुए चेतन सैनी - फोटो : amar ujala
इस दौरान एक प्रेसवार्ता में चेतन की पत्नी, भाई और परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने और मामले की जांच सीबीआई से करवाने की भी मांग की। उनका कहना था कि सिर्फ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चेतन को अकेला बताकर पुलिस हत्या की बात से इनकार कर रही है।

पुलिस अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं कर रही है कि किले पर खाली हाथ जाने वाला चेतन रस्सी कहां से लाया और उसने किन परिस्थितियों में किले पर क्यो सुसाइड किया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास भी पहुंच गए। उन्होंने भी चेतन की मौत पर सवाल उठाते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष न्यायिक कार्रवाई की मांग की।
 

रात भर घर नहीं लौटा और अगले दिन सुबह...

 padmawati controversy chetan saini nahargarh murder or sucide case in jaipur
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि चेतन सैनी शुक्रवार दोपहर को करीब साढ़े तीन बजे घर से अकेला निकला था। इसके बाद शाम करीब साढ़े 5 बजे उसने पत्नी से मोबाइल फोन पर बातचीत कर रात 9 बजे तक घर वापस आने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद उसका फोन बंद आने लगा और रात को घर नहीं लौटा।

अगले दिन उसकी लाश नाहरगढ़ किले पर एक बुर्ज पर रस्सी के फंदे से लटकते हुए नजर आई। इसी बुर्ज पर करीब 25 पत्थरों पर पद्मावती फिल्म को लेकर विवादित बातें कोयले से लिखी गई थी। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान रही है जबकि क्राइम सीन के मुताबिक यह हत्या का मामला नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed