{"_id":"59830ad04f1c1b807b8b46df","slug":"one-dozen-people-injured-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला का झगड़ा इतना बढ़ा कि एक दर्जन पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मशाला का झगड़ा इतना बढ़ा कि एक दर्जन पहुंचे अस्पताल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 03 Aug 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : amar ujala
धर्मशाला के निर्माण को लेकर आज दो गुटों में मुठभेड़ हो गई। इसके चलते करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, अलवर में भिवाड़ी के खानपुर गांव में आज सार्वजनिक धर्मशाला को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें करीब एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं और पुरुष घायल हो गए। वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलवर रैफर किया गया है।
मले के अनुसार फूलबाग थाना इलाके के खानपुर में आज कुछ लोग सार्वजनिक धर्मशाला का निर्माण कर रहे थे। तभी गांव के ही कई लोग आए और धर्मशाला का निर्माण रोकने लगे। इस पर वहां झगड़ा बढ़ गया और उसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।
विज्ञापन
घायल सूबेसिंह ने बताया की ये धर्मशाला सार्वजनिक है, जिसकी नकल एसडीएम कार्यालय से निकलवा रखी है। इसके बावजूद आज गांव में ही रहने वाला धनीराम अपने परिजनों व कुछ लोगों के साथ आया और डंडे-लोहे की राड़ से हमला कर दिया। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।