{"_id":"594144d94f1c1be6138b4665","slug":"one-arrested-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में ढोल बजाने वाले का कारनामा जानकर दंग रह जाएंगे आप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में ढोल बजाने वाले का कारनामा जानकर दंग रह जाएंगे आप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Jun 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर की एनईबी थाना पुलिस ने शादी समारोह में ढोल बजाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपित मौका पाकर मोबाइल व नकदी चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने इसके कब्जे से 3600 रुपए भी बरामद किए हैं।
एनईबी थानाधिकारी देवेंद्र प्रताप ने बताया कि आरोपित सूर्य नगर निवासी सुनील राणा है। सुनील शादी समारोह में ढोल बजाने का काम करता है। इसी दौरान आरोपित समारोह में ढोल बजाने के बहाने घरों में जाकर रैकी करता और चोरी की वारदात को अंजाम देता है। पिछले कुछ दिनों से एनईबी थाना क्षेत्र में इस तरह शादी समारोह में चोरी की सूचनाएं मिल रही थी, इस पर पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। इसी दौरान शक के आधार पर जब आरोपित सुनील को सूर्य नगर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया।