{"_id":"593aa8f94f1c1b366e9c8e11","slug":"one-arrested-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 साल से फरार 10 हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
32 साल से फरार 10 हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
अजय शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर पुलिस ने हत्या, लूट, अपहरण जैसे आपराधिक मामलों में 32 सालों से फरार चल रहे ईनामी अपराधी अजय शर्मा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मृदंग सिनेमा के पास रहने वाला अजय शर्मा मांगलियावास, श्रीनगर, अलवर गेट सहित प्रदेश के कई अन्य थाना क्षेत्रों का वांछित अपराधी था। आरोपी अजय शर्मा के खिलाफ हत्या, लूट, नकबजनी, अपहरण सहित 14 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लगभग 32 सालों से पुलिस गिरफ्त से दूर था। आरोपी को श्रीनगर थाना पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर एससी एसटी न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।