फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   nayab tehsildar trap to take bribe in jaisalmer by acb

जैसलमेर में रिश्वतखोर नायब तहसीलदार गिरफ्तार

Mon, 22 May 2017 07:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Mon, 22 May 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
nayab tehsildar trap to take bribe in jaisalmer by acb
demo pic - फोटो : अमर उजाला
जैसलमेर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई कर नायब तहसीलदार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


यह कार्रवाई एसीबी जैसलमेर के उपाधीक्षक अनिल पुरोहित के निर्देशन में की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पदमाराम जैसलमेर की फलसून्ड तहसील में नायब तहसीलदार है। उनके खिलाफ स्थानीय निवासी मांगे खां ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उनके पिता के नाम से गांव में करीब 60 बीघा जमीन है। जिसकी पैमाइश कर पत्थरगढ़ी के लिए तहसीलदार कार्यालय में आवेदन किया था। लेकिन नायब तहसीलदार पदमाराम इसकी एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। 


शिकायत का सत्यापन होने पर सोमवार को ट्रेप रचा गया। एसीबी ने गुलाबी स्याही लगे 15 हजार रुपए के नोट देकर शिकायतकर्ता मांगे खां को नायब तहसीलदार पदमाराम के पास भेजा। जहां रिश्वत की रकम लेकर पदमाराम ने नोटों को अपने आॅफिस में बने विश्राम कक्ष में पलंग पर बिछे गद्दे के नीचे रख लिए। तभी ईशारा मिलने पर एसीबी ने पदमाराम को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उनके विश्राम गृह पर पलंग के नीचे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed