{"_id":"59328a724f1c1bac0dbdd573","slug":"murder-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरों से कुचलकर मजदूर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्थरों से कुचलकर मजदूर की हत्या
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 03 Jun 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
कोटा के नजदीक दीगोद रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक मजदूर का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बारां निवासी मुकुट के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, मृतक मुकुट ठेकेदार के मार्फत दीगोद में मजदूरी करने आया था। शनिवार सुबह उसका शव दीगोद रेलवे स्टेशन के नजदीक पड़ा मिला। सूचना मिलने पर दीगोद पुलिस मोके पर पहुंची और परिजनों को इत्तला दी। मृतक के पिता छोटूलाल ने आरोप लगाया है कि मुकुट पर पत्थरों और सरियों से वारकर उसकी हत्या की गई। पिता ने बताया कि मुकुट की किसी से दुश्मनी नहीं थी और ना ही वह किसी तरह का नशा करता था। फिलहाल दीगोद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।