{"_id":"58e89cad4f1c1bac2b5b41f5","slug":"murder-in-baran","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप के साथ मिलकर बेटों ने मां के साथ किया ये सलूक, जानकर रह जाएंगे दंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाप के साथ मिलकर बेटों ने मां के साथ किया ये सलूक, जानकर रह जाएंगे दंग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 08 Apr 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारां जिले के मांगरोल कस्बे में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह तलाक था। आरोपित तलाक नहीं मिलने से नाराज चल रहे थें।
जानकारी के अनुसार मांगरोल कस्बे के कंडेरा पाड़ा में रहने वाली रेहाना बेगम का उसके पति से पिछले आठ साल से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। तभी से दोनों अलग रह रहे थे। शुक्रवार दोपहर जब मोहल्ले के लोग नमाज पढ़ने चले गए तो मौका देख उसका पति मोहम्मद अली घर में घुसा। साथ में उसके दो बेटे शाहरुख और सलीम भी थे।
तीनों ने बीड़ी बना रही रेहाना पर चाकूओं से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तीनों को उसके घर से भागते हुए देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। मृतका के पिता फतेह मोहम्मद ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। उसके अनुसार कुछ दिन पहले पांडौला में हुई मुस्लिम पंचायत में मोहम्मद अली ने तलाकनामा पेश किया था, लेकिन छह बच्चे होने के कारण उसे इसकी इजाजत नहीं मिली। साथ ही गुजारा भत्ता देने को भी कहा था। तभी से वह रेहाना से और भी ज्यादा नाराज हो गया था।