फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   murder in alwar

खेत में लड़की का ऐसा हाल, लोगों ने आंखे बंद कर ली

Sat, 09 Sep 2017 03:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 09 Sep 2017 03:01 PM IST
murder in alwar
मृतका - फोटो : amar ujala
आज सुबह जैसे ही खेत में लोग पहुंचे तो वहां लड़की का ऐसा हाल देखकर लोगों ने आंखें बंद कर ली। आसपास के लोगों को जब घटना का पता चला तो वहां मौके पर भीड़ जमा हो गई।


अलवर जिले के एमआईए थाना क्षेत्र इलाके में एक युवती की गर्दन रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवती के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है।


जानकारी के अनुसार, खूंटेटा कलां गांव के तोताराम गुर्जर के खेत में आज सुबह महिला का लहूलुहान अवस्था मे शव पड़ा मिला। इस पर स्थानीय लोगों में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक पारस जैन सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मौका स्थल से सबूत जुटाए। मृतका की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। थानाधिकारी पवन चौबे ने बताया कि लड़की की हत्या गला रेतकर की गई है। युवती की कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव को यहां पटका गया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


 
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed