फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   murder in ajmer by friends, now police investigate

दोस्तों की शेविंग के पैसे देने से मना किया, फिर हुआ ये

Wed, 15 Nov 2017 05:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 15 Nov 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
murder in ajmer by friends, now police investigate
मृतक - फोटो : amar ujala
अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र के गोड़ियावास में हुई युवक की नृशंस हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। युवक की हत्या शेव बनाने के पैसे नहीं देने को लेकर हुए विवाद के चलते करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो हत्यारों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि गोड़ियावास गांव की बंद पड़ी पत्थर की खान में पिचैलिया निवासी सांवर सिंह रावत की बेरहमी से हत्या की गई थी। इस संबंध में सारी जानकारी जुटाई गई तो सामने आया कि सांवर सिंह के साथ गोड़ियावास गांव के ही उसके दो दोस्त शराब पी रहे थे। उन्होंने भूड़ोल व गोडियावास गांव के दो ठेकों से शराब खरीदी थी। तीनों ने शराब पी और शेव करवाने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


वहां पर मृतक सांवर सिंह ने जय सिंह रावत और रामसिंह उर्फ रामू रावत की शेव के रुपए देने से इनकार कर दिया। यह बात दोनों को नागवार गुजरी। दोनों उसे खान में लाए और उसे मौत के घाट उतार दिया। एसपी राजेन्द्र सिंह ने कहा कि दोनों हत्यारों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक को नग्न कर दिया। फिलहाल दोनों ने हत्या करने की वारदात कबूल ली है। ग्रामीण वृताधिकारी राजेश वर्मा व थानाधिकारी नरपतराम मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed