फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   murder case open by jaipur rural police, four accused arrest

इन वजहों से शराब कारोबारी को गोली मारी और फिर 28 बार चाकू से गोदा

Tue, 11 Apr 2017 08:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 11 Apr 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
murder case open by jaipur rural police, four accused arrest
गिरफ्तार पूरण व शिवराज गुर्जर - फोटो : Amar Ujala
जमवारामगढ़ इलाके में एसडीएम कार्यालय के सामने सोमवार सुबह प्रोपर्टी व शराब कारोबारी सीताराम गुर्जर हत्याकांड मामले में जयपुर ग्रामीण पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का एक देशी कट्टा, एक चाकू तथा वारदात में काम आई एक थार जीप, एक स्विफ्ट कार जब्त कर ली है। 
विज्ञापन


एसपी जयपुर ग्रामीण डॉक्टर रामेश्वर सिंह ने बताया कि गांव चौमुखा, जमवारामगढ़ निवासी गिरफ्तार पूरण गुर्जर व शिवराज गुर्जर है। तीसरा आरोपी शैलेन्द्र उर्फ गुन्नी पांचाल है, जो कि पुराना बस स्टेण्ड, पुरानी टोंक का रहने वाला है। यहां बजरंग काॅलोनी, जयसिंहपुरा खोर में रहता है। वहीं, चौथा आरोपी विभूति सिंह उर्फ विपिन जाट निवासी रामचन्द्र काॅलोनी जयसिंहपुरा खोर, ब्रह्मपुरी का रहने वाला है।        
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि सीताराम भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ जमवारामगढ़ थाने में कई मुकदमे दर्ज है। जिनमें उसका चालान हुआ है। आरोपी पूरण और मृतक सीताराम के बीच करीब 20 लाख रुपयों का लेनदेन था। वहीं, एक झगड़े में सीताराम ने पूरण के पिता पर हमला कर जख्मी कर दिया था। तब से इनके बीच आपसी रंजिश चल रही थी। दोनों पक्षों में कुछ लोगों ने सुलह का प्रयास किया लेकिन कोई बात नहीं बनी। तब पूरण ने जमवारामगढ़ के हिस्ट्रीशीटर पृथ्वी गुर्जर, उसके भाई शिवराज और अन्य साथियों के साथ मिलकर सीताराम की हत्या की योजना बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीताराम पर चाकू और गुप्ती से ताबड़तोड़ 28 वार, फिर गला रेत मार डाला 

murder case open by jaipur rural police, four accused arrest
dead body after murder - फोटो : Vishnu Sharma
सोमवार सुबह इंद्रगढ़ निवासी शराब कारोबारी सीताराम गुर्जर जमवारामगढ़ में एसडीएम कार्यालय के समीप अपनी कार से पहुंचा। जहां एक जीप व स्विफ्ट कार में पूरण अपने गिरोह के साथ पहुंचा। आरोपियों ने किसी शादी का कार्ड देने के बहाने सीताराम को बातचीत में उलझाया और तभी पूरण ने सीताराम के गोली मार दी। इसके बाद भी सीताराम उठने लगा। पूरण व शिवराज ने मिलकर चाकू और गुप्ती से ताबड़तोड़ 28 वार सीताराम पर किए। फिर उसका गला रेत कर मार डाला।  

इसके बाद एसपी जयपुर ग्रामीण डॉक्टर रामेश्वर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रामप्रकाश शर्मा, वृत्ताधिकारी जमवारामगढ़ शीला फोगावट, थानाधिकारी थाना जमवारामगढ़ छुट्टनलाल मीणा, थानाधिकारी थाना आंधी अनिल सिंह, उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में पृथक-पृथक टीमें गठित की गई। जिसमें कांस्टेबल रामस्वरूप ने भी अहम भूमिका निभाई और पुलिस ने मंगलवार तड़के तक चारों आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed