{"_id":"5960e5194f1c1b02288b463b","slug":"mobile-sim-found-in-ajmer-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरिटी जेल में मिली पांच मोबाइल सिम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाई सिक्योरिटी जेल में मिली पांच मोबाइल सिम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 08 Jul 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर में आज जिला पुलिस के अधिकारियों ने हाई सिक्योरिटी जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां अधिकारियों ने जेल को खंगाला तो पांच मोबाइल सिम बरामद हुए।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि जेल में निरीक्षण के दौरान हार्डकोर अपराधी मांगीलाल विश्नोई के कब्जे से तीन और लाॅरेंस के कब्जे से दो मोबाइल सिम बरामद हुए हैं। सिम जब्त कर लिए हैं और सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जैमर होने और कड़े बंदोबस्त होने के बावजूद भी सिम कार्ड पहुंचना बड़ी बात है। पहली बार जेल से यह बरामद हुए हैं। दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं स्टाफ भी शक के दायरे में है। मामले में दोषी को नहीं बख्शा जाएगा। निरीक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोलाराम यादव, देवेन्द्र कुमार विश्नोई, डीएसपी राजेश मीणा, ओमप्रकाश मीणा और शहर के थानाधिकारी मौजूद रहे।